Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मोदी कैबिनेट में फेरबदल

पंजाब से सुनील जाखड़ केंद्रीय मंत्रिमंडल में जा सकते है

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद से ही देश के सियासी गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। इस सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम शामिल न होना और पार्टी महासचिव तरुण चुघ की एंट्री रही है। इसके साथ ही इस बात के मजबूत संकेत मिलने लगे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि इस बार पंजाब से सुनील जाखड़ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मौका दिया जा सकता है।

ताजा सूची के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा वर्तमान कार्यकाल पूरा कर रहे एक अन्य केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का नाम भी उम्मीदवारों की लिस्ट से गायब है। दूसरी तरफ, भाजपा ने तरुण चुघ और हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। पार्टी को अभी कर्नाटक के लिए उम्मीदवार तय करना बाकी है। गौरतलब है कि राज्यसभा की 24 नियमित सीटों और तीन उपचुनाव वाली सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ जून निर्धारित है। बिट्टू को टिकट न मिलने के बाद अब यह सवाल बड़ा हो गया है कि मोदी सरकार में पंजाब कोटे से मंत्री का चेहरा कौन होगा। सूत्रों के अनुसार, तरुण चुघ के अलावा भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नाम की चर्चाएं सबसे आगे चल रही हैं। हालांकि, जाखड़ का नाम फिलहाल राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में नहीं है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि इसके बावजूद उन्हें कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावनाओं से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। इस संभावित फेरबदल के पीछे पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने की रणनीति मानी जा रही है। हाल ही में भाजपा ने पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। एक सिख चेहरे को संगठन की कमान मिलने के बाद, अब पार्टी केंद्रीय कैबिनेट में एक हिंदू चेहरे को शामिल कर राज्य में संतुलन बनाने की कोशिश कर सकती है।

इस समीकरण में तरुण चुघ और सुनील जाखड़ दोनों ही पूरी तरह फिट बैठते हैं। इसके अतिरिक्त, पार्टी पंजाब से किसी दलित या ओबीसी चेहरे को भी मौका देने पर विचार कर सकती है। जहाँ तक वर्तमान मंत्रियों के भविष्य का सवाल है, सूत्रों के मुताबिक रवनीत सिंह बिट्टू अब पंजाब लौटकर वहां का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे, जबकि जॉर्ज कुरियन को केंद्रीय संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए या भाजपा की ओर से कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राज्यसभा की इस नई सूची ने राजनीतिक सस्पेंस को चरम पर पहुंचा दिया है।

Comments (0)

Leave a Comment